खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: झारखंड के जानी माने अखबार चमकता आईना के लिए आजीवन पत्रकारिता करने वाले और जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के मुख्य संरक्षक स्वर्गीय केदार महतो जी की 18 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक भालूबासा सेंटर में मनाई गई।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों, कलाकारों और शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत केदार महतो जी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।

संस्था के ट्रस्टी व रंगकर्मी ए बाबू राव ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा, “स्व. केदार जी संस्था के सच्चे संरक्षक थे। उनकी मदद और मार्गदर्शन को हम आजीवन नहीं भूल सकते। वे आज भी हमारे साथ हैं और हमेशा रहेंगे। मुझे याद है जब पहली बार 1996 में हमारी संस्था की पहली अंतर विद्यालय नाट्य और नृत्य प्रतियोगिता आरंभ हुई तो केदार जी ने ही बेबाक अपने अखबार में लिखा कि नाट्य कला मंदिरम है संस्था का नाम, लेकिन छोटे छोटे बच्चों से पाश्चात्य सभ्यता के कपड़े पहना कर छोटे बच्चों और समाज में क्या संदेश देना चाहते हैं। उनकी बेबाक लेखनी से मैं बहुत प्रभावित हुआ और दूसरे वर्ष से आज तक हमने पाश्चात्य नृत्य को प्रतियोगिता से दूर रखा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ट्रस्टी और रंगकर्मी बलराम पारवे ने कहा कि ऐसे महान पुरुष को सच्चे दिल से नमन करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है।
योग प्रशिक्षक निरंजन ने अपने वक्तव्य में कहा कि केदार महतो जी ने संस्था के लिए जो योगदान दिया, वह अमूल्य है और हम सभी को उन्हें सदैव स्मरण रखना चाहिए। संस्था के पास आज भी कला और साहित्य की कतरन हमारे पास बहुत सी संस्थाओं का उल्लेख उपलब्ध है अगर किसी को चाहिए तो संस्था से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। 9939116319 से संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम में शामिल कलाकारों में— पवन कुमार, बलराम, निरंजन कुमार, राजेश कुमार, घोस दा, नेहा दत्ता, दिशा कुमारी , रौशनी कुमारी उपस्थित होकर क्रमवार पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा और संस्था के संरक्षक को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से शहर के सभी प्रेस प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया गया।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।