{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
डॉ. नीतीश प्रिया ने बताया कि रूपी सोरेन की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जांच में छाती में संक्रमण की बात सामने आई है। चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
रूपी सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर हाल के दिनों में भी चिकित्सकीय परामर्श लिया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के इलाज के सिलसिले में हैदराबाद गए थे। वहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया था और आगे के इलाज को लेकर आवश्यक परामर्श दिया था। अब रांची में दोबारा तबीयत बिगड़ने के बाद रूपी सोरेन को हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।






