---Advertisement---

अभिनेता रवि किशन को जान से मारने की धमकी, बिहार आओगे तो..!,

On: November 1, 2025 9:50 AM
---Advertisement---

यूपी:गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर है। इस धमकी के बाद अभिनेता रवि किशन ने कहा है कि मैं धमकी से ना डरता हूं ना ही झुकता हूं।

बताया जा रहा है कि यह धमकी उनके निजी सचिव शिवम द्विवेदी के फोन पर आई। धमकी देने वाला खुद को बिहार के आरा जिले का अजय कुमार यादव बता रहा है।

फोन पर अजय यादव ने गालियां दीं और कहा कि रवि किशन यादव समाज पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए उन्हें गोली मार देगा। सचिव ने जवाब दिया कि सांसद ने कभी किसी समुदाय के खिलाफ गलत बात नहीं कही। इससे कॉलर और भड़क गया। उसने कहा, तुम्हारी हर हरकत की खबर है, चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूंगा। उसने भगवान श्रीराम और राम मंदिर पर भी आपत्तिजनक बातें कहीं। उसने भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का भी समर्थन किया, जिन्होंने राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात कही थी।

धमकी मिलने के बाद निजी सचिव शिवम द्विवेदी गोरखपुर के एसएसपी से मिले और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

https://x.com/ravikishann/status/1984291139114136044?t=y4MT9ZN_4-_jtIcXkJpJMA&s=08

सांसद रवि किशन ने कहा कि सनातन धर्म के विरोधी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जिला है, इसलिए यह गंभीर बात है। धमकी के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ भी हो सकता है। सनातन विरोधी बिहार चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। लेकिन मैं किसी से नहीं डरता। पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करूंगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन