जमशेदपुर: गोलपहाड़ी हनुमान मंदिर में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक योजना बैठक जनार्दन पाण्डेय के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई। 31 मार्च 2026 को परसुडीह स्थित मल्होत्रा दुर्गा पूजा मैदान में सांध्य 5 बजे से हिन्दू सम्मेलन रखा गया है । इस बैठक में आगामी हिन्दू सम्मेलन के निम्मित कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा, और सामाजिक विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
सम्मेलन में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि हम अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। साथ ही समाज में शिक्षा, सेवा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज में जागरूकता और एकता को और मजबूत किया जा सके।
इस बैठक में मुख्य रूप से हरि प्रसाद शुक्ला जी, सुनील जी, जनार्दन जी, चांद जी, गौरी शक्कर सिंह, अरविंद सिंह जी, सतीश श्रीवास्तव जी, मनोज बरनवाल जी, अनिमेष जी, यदुवेन्द्र शुक्ला जी, अमन ठाकुर जी, आलोक जी, बैजू सोनी इत्यादि उपस्थित हुए।










