
दानवीर भामाशाह चौक नामकरण, जाति प्रमाण पत्र और समाज भवन निर्माण पर हुई चर्चा
जमशेदपुर: अखिल भारतीय तेली साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस, सी.एच. एरिया, बिस्टुपुर में अध्यक्ष द्वारका प्रसाद जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में समाज की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:
दानवीर भामाशाह चौक नामकरण: सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि साकची स्थित एमजीएम गोल चक्कर का नाम “दानवीर भामाशाह चौक” रखा जाए। इसके लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जाति प्रमाण पत्र की समस्या: बैठक में जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही कठिनाइयों पर चिंता व्यक्त की गई। प्रशासन से मांग की गई कि तेली/साहू समाज के प्रमाण पत्र बिना बाधा के निर्गत किए जाए।
क्षेत्रीय कमेटी का गठन: समाज को मजबूत करने के लिए हर क्षेत्र में जाकर बैठक करने हेतु क्षेत्रीय कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया।समाज भवन निर्माण: समाज के सुचारू संचालन के लिए समाज भवन निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी: समाज के लोगों की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। समाज की एकता: समाज विरोधी गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एकता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
बैठक में उपस्थित:
इस अवसर पर महामंत्री मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद, संस्थापक कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता सहित क्षेत्रीय कमेटी की उर्मिला देवी, राधा देवी, नागेंद्र गुप्ता, अनिल साहू, शेखर कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता एवं सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित थे।
महामंत्री मनोज गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।




