---Advertisement---

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

On: February 14, 2026 9:28 PM
---Advertisement---

चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है इसलिए निर्दलीय कुमकुम श्रीवास्तव को करूंगा समर्थन:विकास सिंह
जमशेदपुर:भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय चुनाव लड़े विकास सिंह ने आज घोषणा किया कि वें मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे.

विकास सिंह ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आम लोगों की समस्या और आम लोगों का विकास को सरल बनाने हेतु नगर निगम का चुनाव दलीय आधार पर नहीं करने का निर्णय लिया है लेकिन परदे के पीछे से एनडीए और इंडिया गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में खुलेआम प्रचार प्रसार कर रहे हैं जिसका वह विरोध करते हैं.

विकास सिंह ने कहा की पूर्व में मंत्री रहे बन्ना गुप्ता की धर्मपत्नी सुधा गुप्ता एवं वर्तमान में विधायक सरयू राय के प्रत्याशी संध्या सिंह का वह खुलेआम विरोध करेंगे और निर्दलीय चुनाव लड़ रही कुमकुम श्रीवास्तव का प्रचार प्रसार करेंगे ।

विकास सिंह ने कहा कि 15 महीने विधानसभा के चुनाव बीते हो गए पूरा मानगो गंदगी से बजबजा रहा है सुखना बस्ती में बनने वाला झारखंड मेघा डेयरी का प्लांट सरायकेला स्थानांतरित हो गया है और स्थानीय विधायक सरयू राय जी मौन धारण किए हुए हैं । पेयजल आपूर्ति योजना की दोनों टंकियां यूको बैंक के पास एवं सुखना बस्ती दम तोड़ रही है और स्थानीय विधायक केवल टंकी के समीप जाकर फोटो शूट कर रहे हैं । जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगों के सुखना बस्ती में एमजीएम थाना के पुलिस कस्टडी में जीत महतो की हत्या केवल एनडीए के नेताओं के लिए एक फोटो शूट का अच्छा प्रयोगशाला बनके रह गया उसे किसी प्रकार का न्याय दिलाने में सरयू राय जी और उनके पार्टी के नेता सक्षम नहीं रहे । विकास सिंह ने कहा के नेताओं की नाकामी लेकर मानगों के प्रत्येक गली, मोहल्ला और आंगन में जाकर कुमकुम श्रीवास्तव के पक्ष में वोट मांगेंगे ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now