विधायक सरयू राय पर पूर्व भाजपाई विकास का गंभीर आरोप ईमानदारी का चोला पहने वाले लोग ही कर सकते हैं इतना बड़ा भ्रष्टाचारजनता के पैसे का दुरुपयोग, सीएम लें संज्ञान वरना ऐतिहासिक आंदोलनजमशेदपुर: पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो बालीगुमा के वार्ड पार्षद राजेश सिंह के वीडियो का हवाला देते हुए कहा है कि देखिए उनके वार्ड बालीगुमा सुखना बस्ती जहां बूंद बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।
वहीं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के द्वारा एक उनके चहेते बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए घिनौना भ्रष्टाचार कर विधायक निधि के राशि का दुरुपयोग कर लगभग साढ़े छः लाख रुपए की लागत से डीप बोरिंग करवा दिया गया है बिल्डर के द्वारा नक्शा पास करने के समय छोड़े गए अपसेट में बोरिंग करा कर सीधे बिल्डर को लाभ पहुंचाने का काम मानगो नगर निगम के साथ मिलकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया है ।
विकास सिंह ने इस मामले पर सीधे-सीधे मुख्यमंत्री जी को संज्ञान लेने की बात कही है और कहा कि। एक और जहां पूरा क्षेत्र बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहा है वहीं दूसरी ओर बिल्डर के निजी जमीन में विधायक निधि से भी बोरिंग कर उसे लाभ पहुंचाया गया है ।विकास सिंह ने कहा दोषी लोगों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं हुई तो इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा। जिसे पूरा झारखंड देखेगा ।










