---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच मुठभेड़, 1 जवान घायल

On: April 15, 2025 2:53 AM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के लसाना गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छुपे होने की खबर है। सेना के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सेना के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार रात 9:40 बजे सुरनकोट के लसाना गांव में गोलीबारी हुई थी। सुरक्षा बलों की टीम ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी बीच संदिग्धों के दिखाई देने पर उनको रोकने के लिए जवानों ने गोलीबारी की। इस पर संदिग्धों की तरफ से भी गोलीबारी की गई। इस पर लसाना स्थित शिविर से अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल पर बुला लिया गया। आतंकियों के भागने के रास्तों को सील कर दिया गया है। आज सुबह फिर से तलाशी शुरू कर दी गई है।

इसके साथ ही सेना के अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कल से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: NIA ने 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को किया गिरफ्तार; म्यांमार में दे रहे थे हथियारों की ट्रेनिंग

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा