---Advertisement---

कोडरमा से लापता 10 बच्चे गयाजी से बरामद, 1 फरवरी को हुए थे गायब

On: February 8, 2026 12:17 PM
---Advertisement---

कोडरमा: जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत खरियोडीह पंचायत स्थित गड़ियाई बिरहोर टोला से 1 फरवरी से लापता 10 बिरहोर बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों को बिहार के गयाजी से खोज निकाला गया, जहां वे चाइल्डलाइन और स्थानीय पुलिस की निगरानी में बाल गृह में रखे गए थे। सभी बच्चों की सुरक्षित बरामदगी से परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

दरअसल, 1 फरवरी को गड़ियाई बिरहोर टोला के लगभग 70 ग्रामीण परसाबाद में आयोजित एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी बड़े लोग गांव लौट आए, लेकिन 10 बच्चे घर नहीं पहुंचे। बच्चों के अचानक लापता होने से गांव में हड़कंप मच गया और परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए 6 फरवरी को जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बच्चों की तलाश के लिए कुल आठ विशेष टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों ने गया से लेकर आसनसोल और रांची तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। साथ ही बच्चों की तस्वीरें और विवरण सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित किए गए।
इसके अलावा GRP, RPF, चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC) और विभिन्न राज्यों के एनजीओ से निरंतर संपर्क बनाए रखा गया। इसी कड़ी में कोडरमा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बच्चे गयाजी (बिहार) में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस की एक टीम गयाजी पहुंची और वहां के चाइल्डलाइन तथा CWC के सहयोग से बच्चों की पहचान की गई।

पहचान की पुष्टि होने के बाद सभी 10 बच्चों को सुरक्षित रूप से कोडरमा लाया गया। आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत बच्चों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now