---Advertisement---

रांची: न्यायिक हिरासत में भेजे गए सेक्स रैकेट में संलिप्त 11 अभियुक्त

On: July 2, 2024 7:47 AM
---Advertisement---

रांची: रविवार को पुलिस ने स्टेशन रोड पर होटल रॉयल रेसिडेंसी में छापा मारकर नौ लड़कियों और होटल के मालिक प्रिंस खुराना और मैनेजर को गिरफ्तार किया गया था। रांची पुलिस ने सभी 11 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

चुटिया थाना इलाके के स्टेशन रोड राजधानी रांची में हाल के दिनों जिस्मफरोशी का अवैध धंधा लगातार पांव पसार रहा है। इसी को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रांची के चुटिया थाने में विशेष अभियान चला और इस छापेमारी में पुलिस ने 9 लड़कियों, होटल के मालिक और मैनेजर को पकड़ा है। ज्यादातर लड़कियां बंगाल की बताई जा रही हैं। पुलिस को इनके मोबाइल से पैसे के लेने-देने को जानकारी मिली है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं। पता चला है कि होटल मालिक प्रिंस खुराना दलालों से सांठगांठ कर देह व्यापार का धंधा चला रहा था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद