---Advertisement---

गिरिडीह: पिकअप वैन से 119 पेटी शराब जब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार

On: January 29, 2025 6:18 AM
---Advertisement---

गिरिडीह: बेंगाबाद पुलिस ने अवैध तरीके से 119 पेटी लोड पिकअप वैन को जब्त किया है। शराब को धान की भूसी में छिपाकर गिरिडीह से बिहार ले जा रहे पिकअप वैन को पुलिस अधिकारियों ने बेंगाबाद के टोल प्लाजा के पास धर दबोचा। पुलिस ने मौके पर पिकअप वैन को जब्त कर चालक और खलासी को गिरफ्तार कर मंगलवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। चालक राजा शर्मा गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया का रहनेवाला है। जबकि उपचालक विकास कुमार बोडो पचम्बां का रहनेवाला है।

मंगलवार की दोपहर बेंगाबाद थाना में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया आरक्षी अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चतरो मोहनपुर से एक सफेद रंग के पिकअप वैन से शराब को लोड कर बेंगाबाद के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल पुलिस अधिकारी व जवान बेंगाबाद के टोल गेट के पास पहुंच गये। सूचना के मुताबिक सोमवार की दोपहर उक्त पिकअप वैन को टोल गेट के पास दबोच लिया गया।

एसडीपीओ ने बताया शराब के बोतल में लगे रैपर में सप्लाई इन पंजाब लिखा हुआ है। शराब असली है या नकली इसकी जांच पड़ताल की जायेगी। चालक ने पूछताछ में बताया है कि उक्त शराब को चतरो मोहनपुर से लोड कर अधिक मुनाफा कमाने के लिए बिहार के पटना में सप्लाई करने जा रहे थे। इस धंधे में जिले के कई अन्य माफिया गिरोह के सिंडिकेट का नाम पुलिस को बताया गया है। इसके लिए पुलिस टीम जांच व छापेमारी में जुट गयी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण, बंगाल में रेप; ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार