---Advertisement---

124 वाँ राधिका जयंती समारोह का आयोजन किया गया

On: January 29, 2025 5:01 PM
---Advertisement---

सिल्ली :- सिल्ली राधिका मैदान में 124 वाँ राधिका जयंती समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव उपस्थित थे। राधिका जयंती समारोह के अवसर पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आस पास के काफी संख्या में छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित अतिथियों ने स्व राधिका बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर राधिका स्मारक समिति के अध्यक्ष भागवत सोनार ने स्वर्गीय राधिका बाबू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में किए गए उनके कार्य उल्लेखनीय है। जिसका जितना वर्णन किया जाए कम है। हम सभी समाज के लोगों को एक जुटता बनाए रखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अध्यक्ष भागवत सोनार,सचिव ऋषिकेश सोनार,जगदीश चंद्र गोराई,नगेन नाग,अनूप कुमार साहू,कार्तिक गोराई,नवल किशोर गुप्ता, कृष्ण कांत पाठक,सोनू कुमार साहू,जय विश्वकर्मा,शुभम चंद्र, कुंदन गोराई, प्रिंस विश्वकर्मा,भादुड़ी गोराई,समीर सोनार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now