---Advertisement---

आगजनी से 13 बाइक सहित एक साइकिल और पिकअप वैन जलकर खाक

On: January 13, 2024 4:44 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

जमशेदपुर:- पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के केरुकोचा हाट (Fire in Chakulia) बाजार में आग लगने से 13 बाइक के अलावे एक साइकिल और पिकअप वैन जलकर खाक हो गया। इस दौरान पूरे हाट बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ी व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि पटाखे जलाने के कारण ये हादसा हुआ। बाजार में पटाखे की दुकानें लगीं थी, जिसमें आ लगी और इसके बाद एक-एक कर पटाखे फटने लगे। अच्छी बात यह रही कि इसमें किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि लोग पूरे मकर संक्रांति के हाट का इंतजार करते हैं। क्योंकि यहां सस्ता सामान मिलता है। लेकिन आग लगाने के कारण लोगों को काफी नुकसान हुआ है ऐसे में मैंने प्रशासन से मुआवजे की बात की है। सरकार प्रभावित लोगों का सहयोग करेगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now