---Advertisement---

रूडसेट संस्थान सिल्ली में 13 दिवसीय सीसीटीवी कैमरा इंस्टालेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

On: February 24, 2024 2:28 AM
---Advertisement---

सिल्ली : श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 13 दिवसीय सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन समारोह, मुख्य अतिथि श्री सुदेश कुमार महतो पूर्व उपमुख्यमंत्री झारखंड सरकार सह विधायक सिल्ली विधान सभा सिल्ली के द्वारा किया और 13 दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण लेने आए और प्रशिक्षण पुरा कर चुके सभी प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण पत्र देते हुए, बेहतर तरीका से कार्य करने और आत्म विश्वाश के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दिए,और स्वयं का रोजगार कर दूसरो को भी रोजगार देने का मार्गदर्शन और बैंक से लोन लेकर भी अपने रोजगार को आगे बढ़ाने और दूसरो को भी रोजगार देने का सलाह दिए। साथ ही उन्होंने केनरा बैंक एवम एस डी एम एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा चलाए जा रहे संस्थापक को धन्यवाद दिया। अंचल कर्यालय रांची के द्वारा सी ई डी उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत डिजिटल लाइजेशन को बढावा देने के लिए जेनरल ए डी पी के 34 प्रशिक्षित महिलाओ पेनड्राइव वितरण किया गया। रूडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने मुख्य अतिथि को बुके और सौल देकर सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापन किया । मौके पर समाज सेवी जयपाल महतो, योगेश्वर महतो पूर्व मुखिया ,जयराम महतो पूर्व शिक्षक, सुशील अंकन और वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार,जगदीश महतो चंद्र ,दशरथ कुमार महतो ,सुनील मुंडा उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now