---Advertisement---

13 दिवसीय कमर्शियल हार्टिकल्चर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन किया गया

On: October 5, 2024 2:27 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 13 दिवसीय कमर्शियल हॉर्टिकल्चर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन समारोह दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि श्री जितेन बराईक सिल्ली प्रमुख, बुधराम महतो समाज सेवी, निदेशक संजीत कुमार के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न प्रखंड से आए 32 प्रशिक्षणार्थीयों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने यह संदेश दिया की आप सभी लोग पैसा कमाने के लिए परेशान रहीए। प्रशिक्षण के बाद आप अपना स्वरोजगार बेहतर तरीका से करे। रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने यह संदेश दिया कि आप अपने जीवन को कैसे बेहतर बना सकते है।आप अपना कार्य ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ करे। मौके पर वरिष्ट संकाय अनिल कुमार, दशरथ कुमार महतो, महेश रोहिदास, सुनील कुमार महतो उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now