---Advertisement---

13 लड़कियों ने हमास के 100 से ज्यादा आतंकियों को किया ढ़ेर, आजाद कराया एक शहर

On: October 26, 2023 5:39 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

इजरायल-हमास युद्ध: इजरायल की सेना की 13 लड़कियों ने हमास के 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है, वहीं आतंकियों के कब्जे से किबुत्ज शहर को आजाद भी करा लिया। लेफ्टिनेंट बेन येहूदा की इस सैन्य टुकड़ी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। किबुत्ज शहर पर हमास ने सबसे ज्यादा हमला बोला था । इजरायली डिफेंस फोर्स की 13 महिला सैनिकों की टुकड़ी ने आतंकियों का बड़ी बहादुरी से मुकाबला किया और 100 से ज्यादा आतंकियों को मारकर शहर को आजाद करा लिया।

सैन्य टीम ने कैसे आतंकियों को घेरा

हमास के आतंकवादियों ने किबुत्ज शहर की सैन्य चौकी पर हमला कर इजरायल के 50 सैनिकों को बंधक बना लिया। इस दौरान बेन येहूदा और उनकी टीम ने सूझबूझ दिखाई और उस बेस पर हमला किया जहां हमास के 7 गनमैन तैनात थे और वहां एंटी टैंक मिसाइलें भी थी। महिला सैनिकों ने बेस को घेर कर हमला किया जिसमें कई आतंकी मारे गए। इस दौरान इजरायल के कुछ और सैनिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुरी इमारत को उडाने की सलाह दी जहां आतंकी छुपे हुए थे। इस पर बेन येहूदा ने कहा उन्होंने हमारे लोगों को बंधक बना रखा है इसलिए इमारत को उड़ाना सही नहीं होगा। इसके बाद बेन येहूदा की टीम 4 घंटे तक हमास के आतंकियों से मुकाबला करती रहीं और करीब 100 से ज्यादा आतंकियों को मारकर सभी बंधकों को छुड़ा लिया और कुबुत्ज शहर को आजाद करा लिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज

जमशेदपुर: बिस्टुपुर बाजार स्थित भारत साइकिल स्टोर में लगी आग, मची अफरातफरी

मानगो:सभी सोलर लाइटें बंद, उद्घाटन के बाद तुरंत बैटरी चुरा लेती है कार्य एजेंसी: विकास सिंह

पोटका: कलिकापुर बाजार में होटल में डबल सिलेंडर ब्लास्ट,भीषण आग,होटल राख