---Advertisement---

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत

On: April 30, 2025 2:15 AM
---Advertisement---

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मेचुआपट्टी इलाके के श्रतुराज होटल में बीती रात करीब 8:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि अब तक 14 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि होटल में आग कैसे लगी। मगर सूत्रों के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से ये भयानक हादसा हुआ है। आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

होटल में अचानक उठे धुएं के गुबार ने कुछ ही मिनटों में पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। दम घुटने और आग की चपेट से बचने के लिए कई लोगों ने जान जोखिम में डालते हुए खिड़कियों और छत से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी तेज थी कि होटल से लगातार धुएं और चीखें सुनाई दे रही थीं।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग कैसे लगी, इसकी जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि इस तरह की घटनाओं से साबित होता है कि सुरक्षा प्रबंधन में भारी चूक हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत