---Advertisement---

राहुल के बिहार दौरे के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका,सांसद तारिक अनवर पर सवाल उठाते हुए 17 बीजेपी में

On: May 12, 2025 12:23 PM
---Advertisement---

पटना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे के पहले ही कांग्रेस में भूचाल आ गया है 17 नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी में एंट्री मार दी है। उन नेताओं ने कटिहार से छठी बार सांसद रहे तारीख अनवर पर स्वर्ण विरोधी मानसिकता का गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस के मजदूर संगठन इंटक के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा- “तारिक अनवर की कार्यशैली और बयानों में दिख रही है सवर्ण विरोधी मानसिकता!”

विकास सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया- “तारिक अनवर के रवैये से नाराज होकर स्वर्ण समाज के 17 प्रमुख नेताओं ने पटना में मंत्री नीरज कुमार बबलू की मौजूदगी में BJP की सदस्यता ली!” यह तो अभी शुरुआत है, आने वाले दिनों में हजारों कार्यकर्ता BJP में शामिल होंगे!

कटिहार में सवर्ण समुदाय की अच्छी-खासी आबादी, उनकी नाराजगी कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव में बन सकती है बड़ी मुसीबत! महागठबंधन में पहले से ही चल रही है खींचतान, तारिक अनवर पर लगे आरोपों ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें!

कटिहार में तारिक अनवर की मजबूत पकड़ को लगा झटका, सवर्ण नेताओं का पलायन और सवर्ण विरोधी होने के आरोप उनकी राजनीतिक साख को पहुंचा सकते हैं गहरा नुकसान! क्या तारिक अनवर अपनी छवि को बचा पाएंगे?

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने