---Advertisement---

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में तीन-तीन किलो के 18 IED बम बरामद

On: July 9, 2025 4:42 PM
---Advertisement---

चाईबासा/खूंटी: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी के सीमावर्ती इलाके के अड़की थाना के कोचांग के पास चाईबासा पुलिस, खूंटी पुलिस, झारखंड जगुआर और CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में लगाकर रखे गए 18 आईईडी बम बरामद किया।इस सभी का वजन करीब तीन-तीन किलोग्राम था। खूंटी एसपी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते की मदद से जंगल में ही सभी को नष्ट कर दिया गया।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक को 8 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, असीम मंडल, अजय महतो और अन्य नक्सली सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं। सूचना में बताया गया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जंगलों में गोला-बारूद और विस्फोटक छिपाए हैं। इसके आधार पर 9 जुलाई को संयुक्त अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 18 IED बम बरामद किए गए। जिससे नक्सलियों की सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की योजना विफल हो गई। पुलिस का कहना है कि इस सफलता से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर बड़ा अंकुश लगा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित