---Advertisement---

पलामू में बड़ा हादसा, बस पलटने से 2 दर्जन यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर

On: February 10, 2025 12:26 PM
---Advertisement---

पलामू: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बिहार के आरा जा रही यात्री बस अहले सुबह 4:30 बजे पलामू जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नेशनल हाईवे 139 पर हरिहरगंज के सुल्तानी गांव में शिवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप के सामने बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में दो दर्जन यात्री घायल हुए। जिनमें से 6 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी का प्रारंभिक इलाज किया गया। इनमें से 6 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

बस पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, एनएच 139 (हरिहरगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ) पर सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे अंबिकापुर से शिवम बस यात्रियों को लेकर बिहार के आरा जा रही थी। बस में 5 दर्जन यात्री सवार थे। यात्रियों के अनुसार, बस कई किलोमीटर पहले से अनियंत्रित होकर चल रही थी। जैसे ही बस हरिहरगंज के सुल्तानी गांव में शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप के सामने पहुंची, अचानक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गयी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों का हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर हुए फरार

पलामू: शादी के भोज में चाव से खाया खाना, एक-एक कर 150 लोगों के बीमार होने से मची अफरा-तफरी

पलामू: 2 मासूम बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पलामू: ‌शादी समारोह में फायरिंग, वीडियो बनाने पर बढ़ा विवाद, जान बचाने के लिए छिपे युवक को गाड़ी से बाहर खींचकर मारी गोली

पलामू में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, शराब पीने से मना करने पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

पलामू: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दीवार तोड़ घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार