---Advertisement---

होटल मैंनेजमेंट विभाग के नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 21 छात्रों को जाने माने होटल समूहों ने 3 लाख के पैकेज पर किया लॉक

On: April 5, 2024 3:36 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की रोजगार प्रदाता ईकाई की ओर से विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रोजगार सत्र का आयोजन किया जा रहा है. इस क्रम में विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रोजगार सत्र का आयोजन किया गया. इसमें विभाग के रोहित कुमार, अर्पित अग्रवाल, नवनीत लहरी, राजनारायण दास, अन्नाकेशमीर दास, अमन कुमार, अमित कुमार गुप्ता, पारितोष महतो, ए कुणाल राव, औवेस तोहिद, रोहन कुमार, रोहित कुमार, शोभा डे, अशरफ़ आलम, आशुतोष कुमार झा, अरश्री नाज, अभिजीत कुमार रॉय, निकिता कुमारी, श्रेया राय, शाहदाब अख़्तर और सन्वही यादव देश का विभिन्न प्रमुख होटल संस्थानों में चयन हुआ. इनमें कुर्ग मैरियोट, द लीला, जे डब्ल्यू मैरियोट होटल एंड कन्वेंशन सेंटर, ग्रैंड मर्क्योर, नोवोटेल, विवांता शामिल हैं.

रोजगार प्राप्ति की प्रक्रिया के विषय में विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विभाग के संकाय सदस्यों ने बताया कि सर्वप्रथम इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन साक्षात्कार और लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के बाद अंतिम चरण की चयन प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया था. इसके बाद होटल व्यवसाय के क्षेत्र से संबंधित विभिन्न संस्थाओं ने अंतिम रूप से इन विद्यार्थियों का चयन अपनी अपनी संस्थानों के लिए किया. सभी विद्यार्थियों को चयन की सभी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप से पूर्ण करने के पश्चात ऑफर लेटर भी दिया गया है. चयनित विद्यार्थियों के विषय में विश्वविद्यालय के प्लेटमेंट इकाई के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों का शेफ, ऑपरेशन एक्जीक्यूटिव और अन्य संबंधित पदों के लिए चयनित किय गया है. फिलहाल सभी चयनित विद्यार्थियों को 3 लाख रुपये के वार्षिक अनुबंध के आधार पर जॉब ऑफर किया गया है. अपने प्रशिक्षण सत्र को पूरा कर लेने के पश्चात विद्यार्थियों की दक्षता और कौशल के आधार पर उनके वेतनमान में वृद्धि की जाएगी.

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेन्द्र सिंह ने कहा कि ये हमारे लिए हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को निरंतर नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं. अपनी प्रतिभा और कार्य कौशल के अनुसार विद्यार्थियों को देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है. विद्यार्थियों की इस सफलता के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन और प्लेसमेंट इकाई बधाई के प्राप्त हैं. आने वाले दिनों में भी पूरा विश्वविद्यालय और सभी संकाय सदस्य यही कोशिश करेंगे कि ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को प्लेसमेंट मिले और एक बेहतर भविष्य के निर्माण लिए सभी विद्यार्थी अग्रसर रहें.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

असम: विधानसभा चुनावों के आहट को देखते हुए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, देखें कौन कहां से

Holi 2026: होली के हर रंग का है खास महत्व, जानें कौन से रंग का क्या है मतलब

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला