---Advertisement---

सिसई: नियम कायदे को ताक में रखकर मेन रोड में काटे गए यूकेलिप्टस के कई पेड़

On: August 20, 2024 3:05 PM
---Advertisement---

झारखण्ड वार्ता:-मदन साहु

सिसई:- प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के पास मेन रोड में 25 से ज्यादा यूकेलिप्टस के जिंदा पेड़ को लकड़ी माफियाओं के द्वारा काट दिया गया। इस बारे में अंचलाधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि कई ग्रामीणों के द्वारा पेड़ को हटाए जाने के मांग की गई थी।जिसके आधार पर डीएफओ गुमला को पत्र लिखा गया था और 39 पेड़ काटने की अनुमति मांगी गई थी।


लेकिन डीएफओ गुमला के द्वारा आठ पेड़ को काटने का परमिशन दिया गया था। जिसके बाद अंचल कार्यालय के द्वारा डाक कर शाहबाज अंसारी उर्फ राजा को 2 लाख रुपए में आठ पेड़ काटने की अनुमति दी गई। लेकिन सड़क के किनारे एक ओर से 25 से ज्यादा पेड़ काट दिए गए।


जिससे घंटो नेशनल हाईवे में आवागमन भी बाधीत रहा। इस बारे में जब अंचलाधिकारी नितेश खालखो से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर 8 से ज्यादा पेड़ काटे जाते हैं, तो काटने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।हालांकि समाचार लिखे जाने तक पेड़ों की कटाई और ढुलाई लगातार जारी थी।

जिसमें प्रशासन की भूमिका भी संदीग्ध मानी जा रही है।यही नहीं इस बारे में आजसू के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत गिरी ने कहा कि एकतियार सार्वजनिक किए बगैर प्रशासन के द्वारा गलत तरीके से डाक करके,औने -पौने दाम में करोड रुपए बाजार मूल्य के विशाल विशाल पेड़ों को बेच दिया गया जो की पूरी तरह से प्रशासन के मिली भगत को दर्शाता है और डाक की प्रक्रिया भी गोपनीय तरीके से बिना किसी सूचना के की गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now