जमशेदपुर: जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम, जमशेदपुर की एक बैठक भालूबासा सेंटर, टाटा स्टील फाउंडेशन में संध्या 4 बजे से संस्था के निर्देशक ए बाबू राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम की सारी तैयारी की रूप रेखा तैयार की गई।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जयालक्ष्मी स्मृति बाल नाट्य महोत्सव के अंतर्गत 26 वीं अखिल भारतीय बाल नाट्य, लोक नृत्य, गीत और बाध्य यंत्र प्रतियोगिता 12 से 14 दिसंबर 2025 को स्थानीय माईकल जॉन प्रेक्षागृह, बिष्टुपुर में आयोजित होने जा रहा है।
यह कार्यक्रम टाटा वर्कर्स यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के निर्देशक ए बाबू राव ने बताया कि
उद्घाटन सत्र 3.15 बजे अपराह्न 12 दिसम्बर 2025
नृत्य प्रतियोगिता- शाम 4.00 बजे से ।
नाट्य प्रतियोगिता – 13 दिसंबर 2025 अपरान्ह 3.30 बजे
रंग जुलूस और नुक्कड़ नाटक – 14 दिसंबर 2025 सुबह 9 बजे से 11 बजे तक।
मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता – 11 से 12 तक।
वाद्ययंत्र और गीत प्रतियोगिता – 3 से 5 बजे तक।
रंगारंग कार्यक्रम , सम्मान समारोह और पुरुस्कार वितरण संध्या 5.45 से।
बैठक के अंत में श्री राव ने अपील करते हुए कहा कि कृपया इस कार्यक्रम में शामिल होकर बाल एवं युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने की कृपा करें।









