---Advertisement---

गोविंदपुर रेलवे हाल्ट के पास दो मासूम समेत 3 की ट्रेन से कटकर मौत

On: June 14, 2024 10:04 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: गोविंदपुर रेलवे हॉल्ट के पास 3 डेड बॉडी मिलने से सनसनी मच गई है।जिनमें एक पुरुष और दो बच्चों का शव है। तीनों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है। इस बात की खबर मिलते ही जीआरपी और गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। घटना शुक्रवार की है। खबर लेकर जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि गुड्स ट्रेन से कटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

जिले के सभी थानों को मृतकों की तस्वीरें भेजी गई हैं ताकि उनकी शिनाख्त हो सके।

बताया जा रहा है कि गोविंदपुर हॉल्ट में पोल संख्या 242/सी के पास तीनों की लाशें पड़ी होने की सूचना रेलवे के ही एक कर्मचारी ने रेलवे पुलिस को दी।इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट आए, लेकिन कोई मृतकों की पहचान नहीं कर पाया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला

जमशेदपुर:उलीडीह में धांय-धांय, विक्की सिंह को लगी तीन गोली, दहशत