---Advertisement---

लातेहार: बलबल नदी में दो महिला सहित 3 बहे, एक महिला का शव बरामद

On: August 12, 2024 6:10 AM
---Advertisement---

लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर गांव के पास स्थित बलबल नदी में रविवार की रात दो महिला सहित तीन ग्रामीणों के अलावा करीब 50 की संख्या में बकरियां बह गई। एक महिला फूलो देवी (50) का शव बरामद हो गया है। जबकि बसंती देवी (55)और विवेक उरांव (13) का पता अभी तक लापता हैं। पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा उनकी तलाश जारी है।

बालूमाथ थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी कुछ लोग अपनी बकरियों को चराने गांव से थोड़ी दूर पर स्थित नदी को पार कर जंगल में गए थे। शाम को मूसलाधार बारिश होने के कारण ग्रामीणों को घर लौटने में देर हो गई । जब ग्रामीण घर लौट रहे थे तो नदी में पानी बढ़ जाने के कारण पानी का बहाव भी तेज हो गया था। नदी पार करने के दौरान सभी लोग तेज धार में बहने लगे। कुछ लोग किसी प्रकार सुरक्षित नदी से बाहर निकल गए लेकिन तीन लोग नदी की तेज धार में बह गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से उन्हें ढूंढने का हरसंभव प्रयास किया परंतु रात हो जाने के कारण किसी का कुछ अता-पता नहीं चल पाया।

ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद बचाव कार्य आरंभ कर दिया। आज यानी सोमवार की सुबह एक महिला फूलो देवी का शव बरामद हो गया है। जबकि दो अन्य लोगों की खोजबीन जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन

लातेहार: निलंबित सीओ प्रमोद कुमार को जुर्माना लेकर छोड़ा, थार का इंश्योरेंस-पॉल्यूशन फेल

लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी का बच्चा, गंभीर रूप से घायल; रेल परिचालन ठप

लातेहार: गढ़वा में प्रेमिका संग रंगे हाथों धराए निलंबित सीओ का नया कांड, नशे में धुत होकर शिव बारात में मचाया उत्पात; हिरासत में