---Advertisement---

30 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

On: February 4, 2025 1:51 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन समारोह दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि राजू उरांव केनरा बैंक शाखा प्रबंधक सिल्ली के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन प्रखंड से आए 35 प्रशिक्षणार्थीयों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने कहा की आप सभी लोग मन से और संस्थान में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करें क्योंकि महिलाएं भी टेलरिंग के क्षेत्र में आए और ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाए,क्योंकि सुबह में योगा और संध्या में भी प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद आप अपना खुद का स्वरोजगार करे,यहां व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि आप अपना स्वरोजगार बेहतर तरीका से कर सकते है। रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने यह कहा कि आज के दौर में महिलाएं टेलर बहुत कम देखने को मिलता है अगर आप अच्छे से प्रशिक्षण लेकर अपना स्वयं का स्वरोजगार करे । रुडसेट संस्थान में ही केनरा बैंक के द्वारा सभी लोग को PMJDY खाता खोलना है साथ में आप को सुरक्षा बीमा भी करना है। प्रशिक्षण के बाद आप बेहतर तरीका से कार्य करे और आप एक सफल उद्यमी बने। मौके पर वरिष्ट संकाय अनिल कुमार वरिष्ठ संकाय,जगदीश चंद्र महतो,डीएसटी शोभा देवी, दशरथ कुमार महतो,महेश रुहिदास,सुनील मुंडा उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now