---Advertisement---

हिंडाल्को सी एस आर विभाग द्वारा प्रशासन को 30 रोड ब्रेकेटींग सौंपा गया

On: February 23, 2024 1:55 AM
---Advertisement---

मुरी:- सिल्ली मुरी के सड़कों पर लोगों की सुरक्षा को लेकर हिंडाल्को सी एस आर विभाग मुरी द्वारा 30 रोड ब्रेकेटींग सिल्ली पुलिस एवं मुरी ओपी को सौंपा गया। यह ब्रेकेटिंग मुरी चेक पोस्ट,बड़ा मुरी बस स्टैंड, झारखंड मोड़, सिंगपुर चौक, रामपुर चौक, सिल्ली थाना के समीप साथ ही अन्य कई चौक चौराहों पर इसे सड़क के दोनों ओर से लगाया जाएगा। इसके लग जाने से वाहनों की गति धीमी होकर चौक चौराहों से गुजरेगी जिससे दुर्घटना होने की संभावना कम हो जाएगी। इस मौके पर एच आर हेड अरुण राय, अनिल कुमार सिंह, श्याम गुप्ता, गौरी शंकर ,भरत सिंह, मुरी ओपी के सहायक अवर निरीक्षक आशीष रंजन, सिल्ली थाना के अवर निरीक्षक राजिव रंजन समेत ग्रामीण मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now