जमशेदपुर :गायत्री ज्ञान मंदिर, भालूबासा में नवयुगदल (युवा मण्डल) द्वारा अपना 31 वां स्थापना दिवस के अवसर पर अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वरुप श्री चंदेश्वर खान जी, गायत्री परिवार क़े वरिष्ठ श्री हर्ष देव शर्मा जी एवं शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधि श्री संतोष महतो जी विशिष्ठ अतिथि स्वरुप उपस्थित रहे।

सर्व प्रथम नवयुगदल क़े संस्थापक सदस्य श्री सतीश पाल एवं श्री दिनेशनंद जी ने नवयुगदल क़े स्थापना क़े इतिहास पर प्रकाश डाला।
वर्तमान में नवयुगदल क़े वर्तमान गतिबिधिओं पर मंच संचालन कर रहे श्री राजेंद्र नेवार जी ने विस्तार से बताया। कैसे गायत्री परिवार का यह युवा संगठन बाल संस्कार शाला, पर्यावरण क़े क्षेत्र में सघन बृक्षा रोपण अभियान, सफलता पूर्वक 62 बार रक्तदान शिविर अभियान, प्रान्त स्तर की युवा गतिबिधिओं का सफल संचालन, नशा मुक्ति अभियान, आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी जैसी गतिबिधिओं को सफलता पूर्वक संचालित कर रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए सम्मानित अतिथि गण ने कहा की आज का यह आयोजन इस लिए महत्वपूर्ण है, की गायत्री परिवार क़े युवा अपनी संस्कृति को, अपने विरासत को भूलें नहीं है, बल्कि उसे संजो कर रखें भी है। सलाह ले और सम्मान दें, यही देव संस्कृति है । अपने पुरखों क़े विरासत को संजो कर रखना और निरंतर आगे बढाने से पुरखों को संतोष होता है । जिससे इन्हें उनका आशीर्वाद प्राप्त होते रहता है।
मुख्य अतिथि श्री चंदेश्वर खान जी ने पूज्य गुरुदेव एवं श्रद्धेय डॉक्टर साहब क़े कई संस्मरण साझा किये। सभी सम्मानित अभिभावको को प्रशस्ति पत्र एवं मंत्र पट्टा देकर सम्मानित किया गया।
आज अगले 3 वर्षो क़े लिए गायत्री ज्ञान मंदिर के संचालन क़े लिए नवयुग दल के समिति का पुनर्गठान किया गया। जिसकी घोषणा प्रांतीय युवा समन्वयक श्री संतोष कुमार राय जी ने किया। जिसमे श्री अलोक नारायण सिंह को संयोजक तथा श्री के पी मालाकार एवं श्री अमरजीत कुमार को सहसंयोजक, सुश्री संगीता शाल एवं श्रीमती नेहा भगत को सहसंयोजीका, श्री अमित कुमार को कोषाध्यक्ष तथा श्री संजय वर्मा एवं श्री अनिल विश्वकर्मा को सह कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। अंत में धन्यबाद ज्ञापन श्री शंभु नाथ दूबे जी ने किया।










