---Advertisement---

हेमंत कैबिनेट का विस्तार, तीन नए मंत्री की एंट्री, देखें कौन-कौन!

On: July 8, 2024 11:37 AM
---Advertisement---

रांची: हेमंत सोरेन की सरकार विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान फ्लोर टेस्ट में 45 विधायकों के समर्थन से पास हो गई। उसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेमंत सोरेन की कैबिनेट में तीन मंत्रियों को जगह दी गई है।जिसमें इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय और बैजनाथ राम शामिल हैं।इस बार हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कुल 12 मंत्री शामिल होंगे।इसके पहले चंपई सरकार में मंत्रियों की संख्या 11 थी।

बता दें कि लंबे समय से जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी मंत्री बनाने की मांग करते रहे हैं। बात पार्टी के प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई थी। जिन्हें इस बार कुछ ही महीना के लिए लेकिन मंत्री बनाया गया है। जबकि हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को जगह नहीं मिली है।

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के स्थान पर ईरफान अंसारी को कमान दिया जा रहा है।

इन्हें बनाया जा रहा है मंत्री

झामुमो से चंपई सोरेन, बैजनाथ राम, बेबी देवी, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, कांग्रेस से बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह और राजद से सत्यानंद भोक्ता शामिल होंगे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें