---Advertisement---

बिरसानगर:रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर से चोरी के मामले का उद्वेदन माल खरीदने वाले समेत 5 गिरफ्तार

On: March 23, 2025 1:22 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 में रिटायर्ड पुलिस कामेश्वर प्रसाद सिंह के बंद घर में 6 मार्च को हुई चोरी के मामले का पुलिस ने उद्वेदन कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सोनार समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुछ जेवर भी बरामद हुए हैं।

पूरे मामले का खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने आज पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया.गिरफ्तार आरोपियों में सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती न्यू टाटा लाइन का सतपाल सिंह, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा का जगजीत सिंह उर्फ सोनू सिंह उर्फ सोनू बदनाम, बिरसानगर पुराना शिव मंदिर का संतोष सिंह, सिदगोड़ा विजयनगर ब्लॉक सी का रहने वाला प्रीतपाल सिंह उर्फ सोनू लड्डू और मानगो गुरूद्वारा रोड का जीतू कुमार शर्मा शामिल है. इसमें से जीतू वर्मा सोनार है.

ये हुआ बरामद

आरोपियों के पास से सोने की दो पीस कनबाली, गलाया हुआ सोना एक पीस, सोने का जिउतिया, एक किलो चांदी का जेवर, तीन बाइक, तीन मोबाइल और नकद 4500 रुपये बरामद किया गया है.

पुराना है आपराधिक इतिहास

सतपाल सिंह के खिलाफ सिदगोड़ा थाने में एक मामला 2016 में दर्ज कराया गया था. इसी तरह से जगजीत सिंह के खिलाफ सिदगोड़ा और गोलमुरी में 2022 और 2024 में दर्ज है. संतोष सिंह के खिलाफ कपाली में और प्रीतपाल के खिलाफ सिदगोड़ा थानेमें 2021 में मामला दर्ज है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now