---Advertisement---

राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से 5 बच्चों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

On: July 25, 2025 5:01 AM
---Advertisement---

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ में शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई जिसकी वजह से 5 बच्चों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। कुछ बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे के समय स्कूल में करीब 50 बच्चे मौजूद थे। ये स्कूल 8वीं कक्षा तक का है

ये घटना दांगी पुरा थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव की है। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचान कार्य शुरू किया। प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया है। जेसीबी के माध्यम से मालवा हटाकर बच्चों को निकाला जा रहा है। मलबे को हटाने के लिए 4 जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। घायल बच्चों को निकालकर मनोहर थाना अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। गंभीर घायल बच्चों को झालावाड़ के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

‘पीएम राहत’ स्कीम लॉन्च, सड़क हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, 1.5 लाख तक होगा फ्री इलाज; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन