---Advertisement---

टाटा स्टील फाउंडेशन एवं आदिवासी रोमोज अखाड़ा के तत्वधान में 5 दिवसीय आदिवासी पारंपरिक नृत्य एवं संगीत कार्यशाला शुरू

On: June 19, 2023 2:32 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:टाटा स्टील फाउंडेशन एवं आदिवासी रोमोज अखाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय आदिवासी पारंपरिक नृत्य एवम संगीत कार्यशाला का आयोजन करनडीह, जाहेरथान में किया गया ।

जिसके पहले दिन रविवार को कार्यशाला के दौरान बच्चो ने संथाल समाज का पारंपरिक वाद्ययंत्र दमा -दुमांग बजाना,गाना एवम नृत्य का बेसिक चीजों को बारीकियों से सीखा। इस कार्यशाला में करनडीह आसपास से कुल 35 बच्चों ने नामांकन लिया है और अभी भी नामांकन जारी है।

उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से कार्यशाला के कोऑर्डिनेटर श्री बाबूलाल गोइपाई, एस पी कॉलेज के प्रोफेसर श्री लखाई बास्के, एल बी एस एम कॉलेज के प्रोफेसर श्री बाबूराम सोरेन, टीसीएस के पूर्व कर्मचारी श्री शंकर हेंब्रम, टीएसएफ के कर्मचारी श्री रितेश टुडू, प्रोफेसर श्री रामो टुडू, जहेरथान कमिटी के सदस्य श्री बुढन माझी , आदिवासी रोमोज अखड़ा के सदस्यगण डुमनी मुर्मू,संगीता समद, निरसो टुडू,मनिका बिरुली,आशा पूर्ति,प्रियंका बरुआ, विश्वासी सोय, नूना माझी,शीतल हेंब्रम, सावना टुडू, काशीनाथ सोरेन आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now