---Advertisement---

5 लाख इनामी नक्सली खुदी मुंडा ने गुमला पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण।

On: July 19, 2023 7:18 AM
---Advertisement---

गुमला :- झारखंड के पांच जिलों में सक्रिय एक नक्सली ने मंगलवार को यहां सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की पहचान खुदी मुंडा के तौर पर की गई है, जो 44 मामलों में वांछित था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

अधिकारी ने बताया कि नक्सली ने रांची रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी), अनुप बिरथरे, गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया। बिरथरे ने कहा कि मुंडा गुमला, लोहरदगा, लातेहार, बूढ़ा पहाड़ और सिमडेगा जिलों में सक्रिय था।

बताया कि मुंडा 2014 में पूर्व माओवादी मंगल नागेशिया की हत्या में कथित तौर पर शामिल था। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि मुंडा 2022 में लोहरदगा जिले के पेशरार जंगल में चलाए गए माओवादी विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन डबल बुल’ के दौरान पुलिस पर हुए हमले में भी शामिल था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टेल्को:नीलडीह सीमेंट कारोबारी के यहां भीषण चोरी,ताला तोड़कर चोरों ने 30 लाख रुपए का माल उड़ाया

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर और एक बम मिला!हड़कंप,रेत में और बमों के दबे होने की आशंका

जमशेदपुर:गोलमुरी में दुसाध समिति ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई

बोकारो झामुमो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी का पत्नी के किसी व्यक्ति से संबंध का आरोप निराधार गलत बेबुनियाद:आदिवासी संताल समाज

सारंडा: एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा और सुरक्षा बलों की भीषण मुठभेड़,पांच जवान घायल,कई नक्सली ढेर!

जमशेदपुर:होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी जनविरोधी,जनहित में सरकार इसे तत्काल वापस ले:अनिल मोदी