---Advertisement---

गायत्री परिवार टाटानगर युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल का 53 वां रक्तदान शिविर, 224 यूनिट रक्त संग्रह

On: July 23, 2023 4:53 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल का 53 वां रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री महायज्ञ के साथ-साथ पसम्मानित अतिथियों श्री हरितेश कुमार (समाजसेवी) श्री के के सिंह (एच डी एफ सी बैंक के अधिकारी) श्रीमती सारंधा देवी ( वरिष्ठ परिजन) गायत्री परिवार, श्रीमती रेखा शर्मा (पूर्व अध्यक्ष प्रज्ञा महिला मंडल) एवं श्रीमती मंजू मोदी( जिला महिला प्रतिनिधि गायत्रीपरिवार) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया।

मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार एवं संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री संजय गिरी ने उपस्थित रक्त दाताओं का उत्साह वर्धन किया । आज के शिविर में कुल 224 यूनिट रक्त संग्रह हुआ ।

रक्तदान शिविर अखिल विश्व गायत्री परिवार के राष्ट्रीय युवा संयोजक श्री केदार प्रसाद दुबे जी को उनके जन्म दिवस पर समर्पित किया गया ।

इस अवसर पर झारखंड के प्रांतीय युवा संयोजक श्री संतोष कुमार राय* ने 53वां रक्तदान शिविर में अपना 53वां रक्तदान करते हुए इस शिविर की सफलता पर पूरे झारखंड प्रांत की ओर से नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल का आभार व्यक्त किया ।

आज के शिविर को सफल बनाने में नवयुग दल के संजीव सिन्हा, चंद्रधर, कुंवर प्रसाद मालाकर ,अमरजीत ,राजा,शंकर,बासुदेव पाल,संतोष,पप्पु, अशोक,प्रशान्त, राहुल भगत, भक्त प्रहलाद के साथ-साथ प्रज्ञा महिला मंडल की निवेदिता, संगीता, प्रीति,दिव्या,बन्दना,शाकुंतल शाल,रंजीता राय के साथ सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक