---Advertisement---

गिरिडीह: बाइक और स्कॉर्पियो में भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की मौत

On: February 19, 2025 8:14 AM
---Advertisement---

गिरिडीह: गिरिडीह में मंगलवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। गिरिडीह-डुमरी मेन रोड पर मधुबन थाना क्षेत्र के लटकट्टो पिकेट के पास बीती रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो और बाइक के बीच भीषण टक्कर होने ये यह हादसा हुआ। मृतकों में स्कॉर्पियो सवार चार और बाइक पर बैठे दो लोग शामिल हैं। हादसे की जानकारी लोगों को सुबह में मिली। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई। इस घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इधर, सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मधुबन पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

बाइक सवार मृतकों की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड निवासी हुसैनी मियां (55) और छछंदो निवासी बबलू कुमार टुडू (26) के रूप में की गई है। वहीं, स्कॉर्पियो पर सवार मृतकों की पहचान मुंगेर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत दरियापुर निवासी रहने वाले 40 वर्षीय सोमेश चंद्रा ( पिता रवि शंकर प्रसाद सिंह ), 21 वर्षीय गोपाल कुमार ( पिता नरेश प्रसाद सिंह ), गुलाब कुमार (इसरी बाजार), निमियाघाट जोगिडीह निवासी फूलचंद महतो (35) के रूप में की गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण, बंगाल में रेप; ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार