---Advertisement---

गढ़वा: कौशल प्रशिक्षण के लिए 69 प्रशिक्षु रवाना, जिला समन्वयक ने दिखाई हरी झंडी

On: July 30, 2024 11:59 AM
---Advertisement---

गढ़वा:- जिला समन्वयक (जेएसएलपीएस), संयोग संगम पाण्डेय ने 30 जुलाई (मंगलवार) को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 69 प्रशिक्षणार्थी जिनमें चिनिया से 3, नगर उंटारी से 8, रमना से 2, मेराल से 3, धुरकी से 4, रंका से 3, मझियाओं से 5, कांडी से 4, भवनाथपुर से 3, भंडरिया से 4, बिशुनपुरा से 2, बरगढ़ से 2, केतार से 4, बरडीहा से 2, डंडा से 7, गढ़वा सदर से 7, डंडई से 4, सगमा से 2 प्रशिक्षणार्थियों को जिला ऑफिस (डीएमएमयू) परिसर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए रवाना किया।

सभी प्रशिक्षणार्थी रांची, जमशेदपुर, धनबाद व रायपुर में स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण में इन्हें विभिन्न ट्रेड जैसे सिलाई, सहायक नर्स, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि प्रशिक्षणार्थी ट्रेनिंग लेकर अपना स्व-रोजगार कर सकें। साथ ही संबंधित रोजगार में कुशल होकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें। जिला समन्वयक इस अवसर पर  प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आप सभी अपने क्षेत्र के कार्यकुशल हो जायेंगे, जिससे आपको रोजगार प्राप्त करने में सहूलियत प्रदान होगी।

मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीओ ईपी शेखर सत्यकेतु, डंडई ब्लॉक के बीपीएम सुनील कुमार, गढ़वा सदर के बीपीएम मुकेश तिवारी, सीसी सुनील पाण्डेय, ललन यादव, संजय कुमार, संजीत कुजूर, राजेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, सोनी खातून तथा सभी ब्लॉक से जेआरपी (जॉब रिसोर्स पर्सन) दीदी तथा (पीआईए प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन एजेंसीज) से मोबिलाइजर्स समेत अन्य उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now