---Advertisement---

सतबरवा में 9 नवंबर से होगा 7 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, पलामू किला में तैयारियां शुरू

On: November 3, 2025 9:15 PM
---Advertisement---

पलामू: सतबरवा प्रखंड के फुलवरिया स्थित ऐतिहासिक पलामू किला के जतरा (मेला) परिसर में आगामी 9 नवंबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक 7 दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ में 11 लाख आहूतियाँ दी जाएंगी। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक भंडारा का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में श्री श्री 1008 परम पूज्य काशी सुमेरू पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती महाराज तथा जानकी वाश आश्रम, काशी के महंत श्री श्री 108 रामेश्वर दास जी महाराज के आगमन की पुष्टि हुई है। आयोजकों ने कहा कि उनके दिव्य प्रवचन से श्रद्धालु आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष यमुना सिंह ने मनिका प्रखंड पहुंचकर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, मनिका ग्राम प्रधान रजत कुमार सहित कई गणमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र सौंपा। पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने सभी धर्मप्रेमियों से आग्रह किया कि वे महायज्ञ में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

आयोजक सनातन सारथी परिवार ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है, ताकि यह महायज्ञ सफल हो और समाज में धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार हो सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now