---Advertisement---

सड़क किनारे घायल मिला 70 वर्षीय वृद्ध, पुलिस ने इलाज के लिए रिम्स भेजा

On: December 24, 2025 7:35 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मुरी ओ पी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की संध्या में हिंडाल्को मोड़ कोकोराना के पास बड़ा मुरी निवासी कोइलु कुम्हार,उम्र 70 वर्ष नामक वृद्ध व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क किनारे गिरा हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर मुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,सिल्ली पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक जांच के उपरांत वृद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।परिजनों को सूचना मिलते ही आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली पहुंचे। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।मौके पर पहुंचकर परिजनों ने इस सहायता के लिए पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें