---Advertisement---

75वां गणतंत्र दिवस समारोह: स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित; पर्यटन विभाग की झांकी को पहला पुरस्कार

On: January 26, 2024 9:38 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

दुमका:- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, दुमका में आयोजित समारोह में जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली एसएसबी -35 वाहिनी और झांकियों में पर्यटन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा झारखण्ड आंदोलनकारियों के आश्रित को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित पत्नी को किया गया सम्मानित
◆ स्वतंत्रता सेनानी स्व धनेश्वर मंडल की आश्रित पत्नी श्रीमती चन्द्रावती देवी (ग्राम- बंदरी, प्रखण्ड- सरैयाहाट, जिला- दुमका)

◆ स्व० पतरू राय की आश्रित पत्नी श्रीमती परवतिया देवी (ग्राम- परसदाहा, प्रखण्ड- सरैयाहाट, जिला- दुमका)

◆ स्व० दशरथ राय की आश्रित पत्नी श्रीमती सरोतिया देवी (ग्राम- डेलीपाथर, प्रखण्ड- रामगढ़, जिला- दुमका)

पुरस्कृत होने वाली परेड टुकड़ी

◆ प्रथम पुरस्कार- एसएसबी-35 वाहिनी

◆ द्वितीय पुरस्कार-एसआईआरबी – 01 दुमका

◆ तृतीय पुरस्कार – एनसीसी बटालियन एवं भारत स्काउट एंड गाइड (महिला ), दुमका

इन विभागों की झांकियों को मिला पुरस्कार

◆ प्रथम पुरस्कार- पर्यटन विभाग, दुमका

◆ द्वितीय पुस्कार- जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दुमका

◆ तृतीय पुरस्कार- वन विभाग, दुमका

झारखण्ड आंदोलनकारी के आश्रित को मिला नियुक्ति पत्र

◆ श्री क्लेमेंट मुर्मू, (निम्नवर्गीय लिपिक, साहेबगंज)

◆ श्री विजय कु. मुर्मू (निम्नवर्गीय लिपिक, साहेबगंज)

◆ श्री राजेश हेमब्रम (अनुसेवक, साहेबगंज)

◆ श्री मारंग मुर्मू (अनुसेवक, साहेबगंज)

झारखंड आंदोलनकारी के आश्रित को शॉल एवं पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान किया

◆ श्री महादेव टुडू (अंचल -मसलिया )

◆ श्री नागेंद्र हेमब्रम (अंचल -जरमुण्डी)

योजना एवं विकास विभाग अंतर्गत जिला योजना कार्यालय, दुमका के तहत इन्हें मिला नियुक्ति पत्र

◆ श्री राजू कुमार

◆ श्री गीतिल तिरिया

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी