---Advertisement---

9 साल के शौर्य ने एथेंस में लहराया झारखंड का परचम, अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज मेडल

On: March 19, 2026 7:48 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के शौर्य कुमार सिंह ने पूरे विश्व में अपने हुनर का परचम लहराया. ग्रीस की राजधानी एथेंस में हुए 6वीं एक्रोपोलिस इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले शौर्य कुमार सिंह देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे.

इस प्रतियोगिता में 22 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें भारतीय दल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 11 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सबिनी मुंडा, ज्योति, अनुष्का, यश कादयान, कैलाश, निखिल कुमार, यश नामदेव तथा अनायरा कालरा शामिल रहे. झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले शौर्य सिंह ने कांस्य पदक हासिल कर झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया.

मेडल जीत कर रांची पहुंचे शौर्य कुमार का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ. मात्र 9 साल की उम्र में शौर्य ने वो कर दिखाया है जो बड़े बड़े लोग भी नहीं कर पाते है. एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे 4 साल की उम्र से ही वूशु खेल रहे है.  उन्हें वूशु खेलना काफी पसंद है और आगे भी और इस खेल को जारी रखेंगे. शौर्य के साथ उनके कोच उदय साहू, पिता सुनील सूर्यांत और मां अनिका सिंह भी मौजूद थी. उनके पेरेंट्स ने कहा देश के मेडल जीतने पर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है. बच्चे पढाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना करियर बना सकते है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now