---Advertisement---

स्वर्गीय विष्णु चरण महतो की 98 वीं जयंती मनाई गई

On: February 24, 2024 2:37 AM
---Advertisement---

मुरी:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत सिंगपुर चौक में शुक्रवार के दिन विष्णु चरण महतो की 98वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम से पूर्व रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ एवं सलाहकार समिति राष्ट्रीय पुस्तकालय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य डॉक्टर राजाराम महतो ने उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि विष्णु चरण महतो एक शिक्षाविद व्यक्ति थे। वे शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई सामाजिक कार्य भी किया। उनका नारा था बेटी पढ़ाओ। शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उनका काफी सराहनीय योगदान रहा जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। शिक्षित व्यक्ति ही समाज को गति दे सकता है। वही डॉक्टर राजाराम महतो ने विष्णु चरण महतो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका नारा था लाल चाय पीयो लेकिन बेटी पढ़ाओ, माड भात खाओ लेकिन बेटी पढ़ाओ। उनका दिया गया नारा आज हर राज्य में साकार होता नजर आ रहा है। वह प्रखंड के पहले प्रमुख भी चुने गए थे साथ ही साथ वे जाने माने अधिवक्ता भी थे। हमेशा समाज को आगे बढ़ाने के लिए चिंतन करते रहते थे। हम लोगों को विष्णु चरण महतो के आदर्शों पर चलने की जरूरत है जिससे स्वच्छ और सशक्त समाज की परिकल्पना हो सके। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य गौतम कृष्ण साहू, सांसद प्रतिनिधि विनोद साहू, उप प्रमुख आरती देवी, राजेंद्र साईं, सृष्टिधर महतो, कृष्णा महतो, गोकुल महतो, ज्ञानेश्वर सिंह, रीना महतो, प्रताप महतो, सुधीर साहू, हेमंत कुशवाह, गणेश महतो समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now