रांची:जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया में प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा की किराए के मकान में सुसाइड करने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। मौके वारदात से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने की खबर है।
छात्रा की उम्र तकरीबन 21 वर्ष बताई जा रही है और उसका नाम स्वाति बताया जा रहा है। मकान मालिक के मुताबिक स्वाति दो दिन पहले ही किराए पर मकान लिया था उसे वक्त वह बिल्कुल सामान्य नजर आ रही थी।
जगन्नाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। उन्होंने कहा, “यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा के सुसाइड की सूचना मिलने के बाद हर पहलू की जांच की जा रही है। 3 अक्टूबर को वह अपने सासाराम स्थित घर से रांची लौटी थी। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।










