नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा 2025 के चुनाव की तिथियों का ऐलान आज हो सकता है। चुनाव आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन में आज संध्या 4:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने वाली है।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि चुनाव आयोग की टीम बिहार का दौरा कर लौट गई है इस दौरान बिहार के सचिव डीजीपी और विभिन्न राजनीतिक दलों से बातचीत कर चुकी है और पहले से ही चुनाव आयोग ने तैयारी कर रखी है। जिसको देखते हुए बिहार विधानसभा के चुनाव की तिथियां का ऐलान हो सकता है।
बता दे कि बिहार में एस आई आर को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को कुछ आदेश दिया था। जिस पर पालन करने की चुनाव आयोग ने हामी भरी थी इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव में जो सबसे बड़ी अड़चन दूर हो गई है।










