पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा आग में घी डालने कि काम ना करें :कृतिवास मंडल
झारखंड किसी का जागिर नहीं है
आदिवासी और मूलवासी ने मिलकर झारखंड बनाया
मांझी महतो ने मिलकर झारखंड बनाया
जमशेदपुर:पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का उस बयान का कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री कृतिवास मंडल ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लडाई में कुम्हार कमार गोप तेली सुंडी वैष्णव तांती के साथ साथ तमाम आदिवासी समाज दलित समाज और मुस्लिम समाज के लोगो ने भी झारखंड अलग राज्य की लडाई में अपनी शहादत तक दे दिया लेकिन पूर्व सांसद
शैलेंद्र महतो और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने जानबूझकर अपमानित करने के लिए नाम नहीं लिया है और ऐसा गलत बयान देकर झारखंड के आदिवासी और मूलवासी समाज के लोगो के बीच नफ़रत फैलाने के साथ साथ आग में घी डालने का काम किया जा रहा है जो कि आदिवासी और मूलवासी समाज अब कताई बर्दास्त नहीं करेगी
कृतिवास मंडल ने कहा कि पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो अपनी निजी स्वार्थ के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं
और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा अगर मूलवासी और आदिवासी समाज को एक सूत्र में बांध नहीं सकते हैं तो आदिवासी समाज और मूलवासी समाज में खाई पैदा करने का काम नहीं करें मूलवासी समाज के द्वारा झारखंड अलग राज्य की लडाई में दी गई योगदान की सच्चाई और तथ्यों को झूठलाने की प्रयास सूर्य सिंह बेसरा और शैलेन्द्र महतो के द्वारा नहीं किया जाय
श्री मंडल ने ये भी कहा कि पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा झारखंड के सम्मानित नेता हैं और झारखडीयो ने शैलेंद्र महतो को संसद और सूर्य सिंह बेसरा को विधानसभा चुनकर भेजने का काम भी किया था और मूलवासीयो के बारे में अगर दो शब्द सचाई बोल नहीं सकते हैं तो मूलवासियों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी नहीं कर सकते हैं क्योंकि झारखंड किसी का जागिर नहीं है










