---Advertisement---

मुरी और सिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया वाहन जाँच अभियान

On: October 9, 2025 8:21 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-झारखंड बंगाल की सीमा पर बुधवार के दिन सिल्ली एवं मुरी पुलिस ने संयुक्त रूप से दो पहिया एवं चार पहिया वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने सीमा से गुजरने वाले हर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोक कर डिक्की,हेलमेट, गाड़ी का पंजीयन प्रमाण पत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस का गहन जांच किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को मौके पर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया तथा भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने के लिए प्रेरित भी किया।वहीं मुरी ओपी प्रभारी गगन कुमार ठाकुर ने बताया कि विभिन्न प्रकार के दृष्टिकोण से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर,अवैध तस्करी,अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और संदिग्ध वाहनों की पहचान के उद्देश्य से राज्य की सीमा पर वाहन जांच अभियान चलाया गया साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई जनता की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए है। इस अभियान में मुरी ओपी के अवर निरीक्षक मणि भूषण पासवान,सहायक अवर निरीक्षक मुन्ना सिंह,सिल्ली थाना के अवर निरीक्षक रवि कुमार वर्मा, सहायक अवर निरीक्षक युधिष्ठिर महतो समेत सशस्त्र बल मौजूद रहे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग