---Advertisement---

रांची के युवा पायलट पीयूष की दक्षिण अफ्रीका में दर्दनाक मौत, जोहानसबर्ग में ट्रेनिंग के दौरान हुआ विमान हादसा

On: October 13, 2025 7:08 PM
---Advertisement---

रांची के लिए दुखद खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश हो जाने से रांची के 20 वर्षीय पीयूष पुष्प की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुआ, जिसमें पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश के बावजूद जीवन नहीं बचाया जा सका।

पीयूष दक्षिण अफ्रीका के एक एविएशन अकादमी में पायलट ट्रेनिंग ले रहे थे। उनके निधन की खबर से रांची में उनके परिवार और परिचितों के बीच मातम का माहौल है। परिवार का कहना है कि पीयूष शुरू से ही विमान उड़ाने का सपना देखते थे और इसी सपने को पूरा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे।

भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पीयूष का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही उनका अंतिम संस्कार रांची में किया जाएगा।

पूरे झारखंड में इस युवा की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का तीखा हमला, बोले चुनाव प्रभावित करने के लिए मीट भात और बांटें पैसे

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे