गम्हरिया बाजार और सर्विस रोड में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, चेतावनी
Satish Sinha
October 16, 2025 (Last updated: October 16, 2025)
सरायकेला: गम्हरिया बाजार और गम्हरिया सर्विस रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया इस दौरान कई दुकानदारों को पकड़ा गया।
इस तरह नगर निगम ने सभी अतिक्रमणकारियों दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया की आगे से फिर दुकान लगाने पर₹5000 जुर्माना लिया जाएगा।
यह अभियान में राजस्व निरीक्षक और ड्यूटी पर तैनात जवानों ने अभियान चलाया और आगे हर दिन ये अभियान चलाया जाएगा और सभी से अपील की गई कि अतिक्रमण न करें,जनता को परेशानी नही होनी चाहिए।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।