---Advertisement---

पंजाब में CBI की बड़ी कार्रवाई, DIG हरचरण भुल्लर 5 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

On: October 16, 2025 5:04 PM
---Advertisement---

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को मोहाली से गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, डीआईजी भुल्लर पर एक मामले में राहत देने के एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत दर्ज होने के बाद सीबीआई ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया और अधिकारी को रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए पकड़ा।

बताया जा रहा है कि भुल्लर पर हर महीने 5 लाख रुपये तक की अवैध वसूली करने के भी आरोप हैं। सीबीआई पिछले कुछ दिनों से उन पर नजर रखे हुए थी। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने चंडीगढ़ और रोपड़ स्थित उनके आवासों और कार्यालयों पर छापेमारी की है, जहां से कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए जाने की खबर है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, डीआईजी ने एक मामले को सुलझाने के बदले भारी रकम की मांग की थी और पहली किस्त के भुगतान के लिए मोहाली स्थित अपने दफ्तर में बुलाया था। इसी दौरान सीबीआई की टीम ने मौके पर छापा मारकर उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि सीबीआई की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इतनी बड़ी रैंक के अधिकारी की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, पंजाब पुलिस प्रशासन ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

इस कार्रवाई को सीबीआई की हाल के वर्षों में राज्य पुलिस के उच्च अधिकारियों के खिलाफ की गई सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘पीएम राहत’ स्कीम लॉन्च, सड़क हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, 1.5 लाख तक होगा फ्री इलाज; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस