---Advertisement---

सातवीं बार चैंपियन बने सिल्ली के तीरंदाजों ने विधायक से मुलाकात की

On: September 26, 2023 3:07 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- सातवीं बार चैंपियन बनें सिल्ली प्रखंड के तीरंदाजों ने सिल्ली स्टेडियम परिसर में विधायक सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की। इस उपलब्धि पर विधायक ने तीरंदाज टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया एवं जीत की बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो की पिछले दिनों खेलगांव होटवार रांची में आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्ली प्रखंड के तीरंदाज सातवीं बार चैंपियन बने। इसकी जानकारी देते हुए कोच प्रकाश राम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में साझा आर्चरी सेंटर के सिल्ली जोन्हा, राहे तथा रांची के तीरंदाज शामिल थे। सिल्ली साझा आर्चरी सेंटर के 22 तीरंदाजो ने हिस्सा लिया एव कुल 66 मेडल प्राप्त किया। जिसमे गोल्ड 27 गोल्ड ,सिल्वर 20 सिल्वर, एवं 19 कांस्य पदक शामिल है। वहीं स्टेडियम में पिछले दो दिनों से चल रहे राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गया। चयन प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न आर्चरी सेंटर से लगभग 200 तीरंदाजो ने हिस्सा लिया। सफल तीरंदाज जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now