---Advertisement---

डी०डी०स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के प्रदूषण के विरूद्ध जनहित याचिका दायर

On: September 26, 2023 6:45 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर;सालो से गम्हरिया प्रखंड के मुडिया पंचायत में स्थित डी० डी० स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा जानलेवा काले धूयें से बेहाल और परेशान लोगो के लिए एक उम्मीद की आस जगी है | पर्यावरण प्रेमी अवधेश कुमार पाण्डेय ने डी० डी० स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा अनियंत्रित वायु प्रदुषण के मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष एक जनहित याचिका दायर करते हुए कंपनी को तत्काल बंद कर दंडात्मक कारवाई की मांग की गई है |

वर्ष 2016 में केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी को बंद करने का दिया था आदेश: रविशंकर पाण्डेय, अधिवक्ता

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रविशंकर पाण्डेय ने बताया की डी० डी० स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा पिछले कई वर्षो से जहरीली काले धूयें को खुले वातावरण में छोड़ा जा रहा है, जिससे आम जन जीवन काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है, वर्ष 2016 में केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड ने स्थानीय शिकायतों पर कारवाई करते हुए कम्पनी का निरिक्षण किया और भारी अनियमितता और पर्यावरण नियमो का उल्लंघन पाते हुए कंपनी को बंद करने का निर्देश दिया था परन्तु कंपनी संचालको ने सरकार में अपनी गहरी पैठ का फायदा उठाकर दोबारा से इसके सञ्चालन का आदेश इस शर्त पर हासिल कर लिया था की यदि भविष्य में किसी प्रकार के पर्यावरण नियमो का उल्लंघन उनके द्वारा पाया जाता है तब पुनः इसे बंद कर दिया जाएगा, परन्तु आज तक स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण और नारकीय बनी हुई है |

मुड़िया सहित पांच गाँव है प्रभावित है महामारी से, फेफड़े और किडनी सम्बन्धी रोग सहित कैंसर से भी संक्रमित हो रहे लोग

कंपनी द्वारा मुक्त प्रदूषित गैस और पानी से प्रभावित स्थानीय लोग महामारी की भेट चढ़े जा रहे रहे | मुडिया पंचायत के प्रत्येक घर में कम से कम एक लोग अवश्य ही गंभीर बीमारी से ग्रसित कहे जाते है, परन्तु इससे बेखबर डी० डी० स्टील द्वारा बेहिसाब प्रदूषण फैलाया जा रहा है |

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक